जमीनी विवादः गोरखपुर मे युवक की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर, उ.प्र.। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर शुरू हुई कहासुनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के पकट मे लगी। आरोंप चचेरे भाई पर है। गंभीर रूप से घायल युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही वह गिर पड़ा और मौत हो गई। आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती करते हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
घटना के दिन सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय बेटा शिवम पांडेय करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया। इसके बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा।
इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए शिवम भागा, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होने कहा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जमीनी विवादः गोरखपुर मे युवक की गोली मारकर हत्या
October 15, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments