Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लडने का ओपन चैलेंज


 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लडने का ओपन चैलेंज
यूपी डेस्कः
यूपी के अमरोहा मे एक प्रेसवार्ता और जनसभा के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला चैलेंज दिया है। उन्होने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में बिजनौर जिले से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। 

नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने कहा बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं, उन्हे हराकर भेजेंगे और अगर वे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को चुनाव में हराने में कामयाब नहीं हुए, तो राजनीति तक छोड़ देंगे। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वे मुख्यमंत्री के गढ़ गोरखपुर गोरखपुर सदर जाकर उनके खिलाफ चुनाव लड़े थे। आपको याद दिला दें आदित्यनाथ को कुल 165499 वोट मिले थे जबकि चन्द्रशेखर को 7640 वोट मिले थे और हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल नगीना सांसद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad