Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटे ने मां बाप को जिंदा जलाया, पुलिस ने दबोचा


 

बेटे ने मां बाप को जिंदा जलाया, पुलिस ने दबोचा
यूपी डेस्कः
लखीमपुर खीरी जिले मे निघासन कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे (सपालू) ने अपने बुजुर्ग माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान पिता (बलराम शाह) की मौत हो गई है, जबकि मां (बैजंती देवी) गंभीर रूप से झुलसी हैं।

जानकारी मिली है कि शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी सपालू की मां बैजंती और पत्नी छाया के बीच किसी बात को लेकर सास-बहू में नोकझोंक हो गई। तभी बाहर से लौटे बेटे ने गुस्से में आपा खो दिया और अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर माता-पिता पर छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए। 

गंभीर हालत में 60 वर्षीय पिता बलराम शाह को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया था, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। लगाने के दौरान आरोपी बेटा सपालू भी लपटों की चपेट में आ गया, जिससे उसके हाथ झुलस गए। पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की मौत के बाद हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर बेटे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad