फिरोजाबाद मे बड़ा हादसा,
तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, 5 की मौत
यूपी डेस्कः फिरोजाबाद मे मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां छतनपुर गांव में टेसू-झेंझी की मूर्तियों का विसर्जन कर रहे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने रौंउ दिया। गांव में टेसू-झांझी के विवाह के बाद विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। तभी शिकोहाबाद की ओर जा रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इनमे चार सगी बहनें हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर कार 10-15 मिनट बाद दोबारा लौटी और सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई चली गई। ये किसी ने नहीं सोचा था कि कार लौट कर आएगी। दूसरी बार की टक्कर से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में तीन बहनों आकांक्षा, अंजली और गुन्नू की मौत से परिवार सदमे में है। पिता शिशुपाल का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे।
लेकिन एक-एक कर तीन बेटियों की मौत ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। इस हादसे में हरीश और बबली की भी मौत हुई है। घटना मे 14 लोग घायल हुये हैं। 30 मिनट तक शिकोहाबाद अस्पताल में हंगामा होता रहा। हादसे की जानकारी होने पर डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, डॉ. दिलीप यादव शिकोहाबाद अस्पताल, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों का हाल जाना, उधर पुलिस ने सभी शवों को कज्बे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
फिरोजाबाद मे बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, 5 की मौत
October 25, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments