Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जलजमाव की समस्या से परेशान थे बैरिहवां वार्ड के लोग, समाजसेवी की पहल से मिली राहत


 

जलजमाव की समस्या से परेशान थे बैरिहवां वार्ड के लोग, 
समाजसेवी की पहल से मिली राहत

बस्ती, 23 अक्टूबर। नगर पालिका क्षेत्र के टीवी टावर से बैरिहवा मार्ग पर लंबे समय से चली बा रही जलजमाव की समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को राहत मिली है। पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

इस गंभीर जनसमस्या को लेकर समाजसेवी रंजीत श्रीवास्तव ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। इसके बाद वर्षों पुरानी पानी के लीकेज की समस्या का समाधान हो गया। अब सावित्री विद्या विहार, आकाश पब्लिक स्कूल सहित आसपास के विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों और स्थानीय नागरिकों को जलजमाव का सामना नही करना पडेगा। रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बैरिहवा वार्ड की समस्याओं का समाधान कराना उनका संकल्प है। प्रयास है कि वार्ड के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान न होना पड़े।  रंजीत श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad