मतदान केन्द्रों पर पहुंचे डीएम, एसपी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
बस्ती, 23 अक्टूबर। एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मतदान केंद्रों पर पुहंचकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। व्यवस्था का लिया गया जायजा एवं सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। अफसरों ने नगर पालिका परिषद, कार्यालय क्षेत्र पंचायत, व हरैया, कप्तानगंज आदि विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी कड़ी मे एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक अपने अपने क्षत्रों मे सक्रिय रहे।
मतदान केन्द्रों पर पहुंचे डीएम, एसपी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
October 23, 2026
0
Tags

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments