Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे ट्रिपल मर्डर, इलाके मे तनाव, डीआईजी ने संभाला मोर्चा


 

बिजनौर मे ट्रिपल मर्डर, इलाके मे तनाव, डीआईजी ने संभाला मोर्चा

जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज बिजनौर के चांदपुर जमालुद्दीनपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंचे जहां तिहरे हत्याकांड को लेकर लोगों मे काफी गुस्स है। भारी तनाव को देखते हुए डीआईजी ने खुद कमान संभाल ली है। डीआईजी ने परिजनों से की बात घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद तीनों मृतकों (उदयवीर, महेंद्र और बाबूराम) के परिजनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। 

उन्होने ने परिजनों को भरोसा दिलाया है की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आपको याद दिला दें 7-8 अक्टूबर की रात शराब की दुकान के पास रूपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद एक नशेड़ी ने पास मे खड़ी तमाशबीन भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना मे तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीन मौतों से इलाके मे काफी तनाव है। डीआईजी ने खुद कमान संभाली और कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad