Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला और बेटी की तलाश जारी, नदी मे कूदने की आशंका

 

महिला और बेटी की तलाश जारी, नदी मे कूदने की आशंका
बस्ती, 27 अक्टूबर।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटहा गांव में मंगलवार को एक महिला और उसकी तीन माह की बेटी गायब हो गई। दोनो के नदी मे कूदने की आशंका जताई जा रही है। पिपरौल घाट के पुल पर महिला के कपड़े और सुसाइड नोट मिलने के बाद इस आशंका को बल मिल रहा है। पुलिस और अन्य टीमें नदी में मां-बेटी की तलाश कर रही हैं। 

अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। भटहा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ कबीर की पत्नी पूजा देवी (30) मंगलवार को अपनी तीन माह की बेटी के साथ पिपरौल घाट पुल पर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पुल पर उनके कपड़े और एक सुसाइड नोट मिला। इसमे लिखा है कि उनकी मौत का किसी को जिम्मेदार न समझा जाये। पता चला है कि सुनील कुमार उर्फ कबीर के परिवार पर बीते एक साल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले सुनील के भाई अजीत की हरियाणा में मौत हो गई थी। इसके बाद करीब 15 दिन पहले सुनील की मां की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। परिवार अभी अवसाद मे था कि पत्नी और तीन माह की बेटी के लापता होने की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस बाबत सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मां-बेटी के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad