Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्री सुरक्षित

 

शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्री सुरक्षित
यूपी डेस्कः
बिजनौर में शुक्रवार को शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। यात्रियों मे अफरा तफरी मच गई। यात्रियों सूझबूझ दिखाया और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा दिया। यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरे कोच में घना धुआं फैल गया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

यात्रियों ने दावा किया कि कोच में लगे अग्निशमन उपकरण जरूरत पड़ने पर खुल ही नहीं पाए, जिसके चलते आग पर तुरंत काबू पाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान ट्रेन काफी देर तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही। आशंका जताई जा रही है कि कोच में लगे चार्जिंग पॉइंट से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की होगी। सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने तक दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad