Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः सड़क हादसे मे पिता और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

 

बस्तीः सड़क हादसे मे पिता और दो बेटियों की दर्दनाक मौत
बस्ती, 26 अक्टूबर।
गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। वे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर उसके नीचे दब गए। पुलिस को सूचना मिली तो सोमवार सुबह हाइड्रा मंगाकर ट्रक हटाया गया और तीनों के शव निकाले गए। मृतकों की पहचान कोठवा गांव निवासी राजेश यादव (38), शिवांगी (8) और मानवी (5) के रूप मे हुई।

राजेश थाने में ग्राम चौकीदार थे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बेटियों के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान वे ट्रक के नीचे गड्ढे में दब गए। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने घटना का पुष्टि करते हुये दुख व्यक्त किया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad