Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रिपल मर्डर से थर्राया लखनऊ का नौबस्ता इलाका


ट्रिपल मर्डर से थर्राया लखनऊ का नौबस्ता इलाका
लखनऊ, संवाददाता (नितिन तिवारी)
राजधानी के नौबसता इलाके मे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप बेटे और चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया। राजधानी के सहादतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके के ब्राह्मण टोला में सोमवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। 

दोनो पक्षों मे विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने तीन लोगों को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवाजी के बेटे सुरेश तिवारी के सिर में और शंभू के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां पर सूर्य की भी मौत हो गई है। अभी शंभू की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी ऋषभ शुक्ला है जो की नेवी में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछता जारी है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तनाव कायम है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad