पुरूष तीन माह और महिलायें 4 माह बाद कर सकती हैं रक्तदान- डा. वर्मा
बस्ती, 26 अक्टूबर। सिविल डिफेंस कोर जनपद बस्ती के चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने 41वीं बार रक्तदान कर एक महिला को नया जीवन दिया। डा. कुलदीप नियमित रक्तदान के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं। आपको बता दें मार्क हॉस्पिटल बस्ती में जानकी देवी पत्नी सावल प्रसाद चौधरी ग्राम पायकपुर (पटखौली) ब्लाक कप्तानगंज जनपद बस्ती गम्भीर अवस्था में भर्ती थी।
ऑपरेशन करवाने के लिए तुरन्त रक्त की सख्त आवश्यक थी, परिजनों ने डॉ कुलदीप सिंह की रक्तदान से सम्बन्धित पोस्ट फेसबुक पर देखा था। परिजनों ने सर्च कर उनसे सम्पर्क किया। कुलदीप सिंह ने सक्तदान के लिये अपनी सहमति जताई और अपने साथ कुछ और भी साथियों को लेकर मौके पर पहुँचे और रक्तदान कर महिला को नया जीवन जीने का मौका दिया। डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा ने कहा स्वस्थ रहने के लिये रक्तदान जरूरी है। कोई गंभीर बीमारी न हो तो पुरूष हर तीन माह बाद और महिलायें हर चार माह बाद रक्तदान कर सकती हैं। इसके लिये हीमोग्लोबीन का स्तर 12 प्वाइन्ट से कम नही होना चाहिये। एक रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव शरण, प्रताप शंकर पाण्डेय, दीपक प्रजापति, रोहित कुमार, जानकी वर्मा, जितेंद्र चौधरी, कृष्णावती, दीनानाथ चौधरी, विवेक चौधरी, अंकिता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पुरूष तीन माह और महिलायें 4 माह बाद कर सकती हैं रक्तदान- डा. वर्मा
October 26, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments