Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व सहायक सूचना निदेशक को नेशनल प्रेस क्लब (N.P.C.) ने दी श्रद्धांजलि


 

पूर्व सहायक सूचना निदेशक को नेशनल प्रेस क्लब (N.P.C.) ने दी श्रद्धांजलि
बस्ती, 14 अक्टूबर।
पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ प्रसाद यादव का 12 अक्टूबर को 75 वर्ष की अवस्था मे इलाज के दौरान निधन हो गया। वे मूल रूप से महराजगंज जिले के लेजार महादेवा (लेहड़ा मंदिर के निकट) के रहने वाले थे। दशरथ प्रसाद पत्रकारों के के निकट थे और सेवाकाल मे हमेशा सहयोगी रहे। उनके निधन से पत्रकारों ने शोक है। नेशनल प्रेस क्लब की ओर से सुभाष तिराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया। 

पत्रकारों ने दिंवगत की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से अपने चरणों में सथोचित स्थान देने हेतु प्रार्थना की। क्बल संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा दशरथ प्रसाद वैचारिक रूप से काफी समृद्ध थे। वे स्पष्टवादी थे, किसी को खुश करने अथवा अपनी बात मनवाने के लिये कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नही करते थे।

राजेन्द्रनाथ तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार गौतम, संतोष श्रीवास्तव, वसीम अकरम, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, बैजनाथ मिश्रा, परमानन्द मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय, मिर्जा जमीर अहमद, परमेश्वर पाण्डेय आदि ने दशरथ प्रसाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा मे प्रमुख रूप से दिनेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, लवकुश यादव, डा. नवीन सिंह, मो. तलहा, अब्दुल कलाम, अभिषेक गौतम, विजय कुमार मिश्रा, शमसुद्दीन सिद्धीकी, अरशद मसूद, दिनेश सोनकर, सतेन्द्र श्रीवास्तव, रिजवान खान सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad