यातायात माह शुरू, पुलिस ने जारी किया गाइडलाइन
बस्ती, 01 नवम्बर। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ शास्त्री चौक पर यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ उन्होने यातायात माह 2026 का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे। सभी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे नवम्बर माह यातायात पुलिस कर्मियों तथा जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा, नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा उनका पालन करने की अपील की जाएगी।
यातायात माह के शारम्भ पर आमजन से दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट अवश्य पहनने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर यात्रा न करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों का संचालन न करने, नशे की हालत में बिल्कुल भी वाहन न चलाने, वाहन को निर्धारित गति सीमा (ओवर स्पीड) से अधिक न चलाने, सड़क पर सदैव अपने बाएं चलने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपेक्षा की गई है।
यातायात माह शुरू, पुलिस ने जारी किया गाइडलाइन
November 01, 2026
0
Tags

.jpeg)





Post a Comment
0 Comments