Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेताजी सुबाष चन्द्र बोस चौक की रेलिंग क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग

 

नेताजी सुबाष चन्द्र बोस चौक की रेलिंग क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग
बस्ती, 01 नवम्बर। नेताजी सुभाष चंद्र चौक (फव्वारा तिराहा) पर लगी रेलिंग निर्माण के कुछ ही महनों बाद टूट गई। मूर्ति के पास चढ़ने वाली सीढ़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे मे मृर्ति के पास जाकर माल्यार्पण करने या साफ सफाई करने वाले दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत श्रीवास्तव ने नगरपालिका अध्यक्ष व ईओ को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सीढ़ियों व रेलिंग के मरम्मत की मांग किया है।

उन्होने कहा सुरक्षा व दीपावली पर की जाने वाली सजावट के दृष्टिगत रेलिंग और सीढ़ी की मरम्मत आवश्यक है। रंजीत श्रीवास्तव का कहना है कि नेताजी सुबाष चन्द्र बोस चौक शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है, जहाँ प्रत्येक वर्ष दीपावली पर आकर्षक सजावट की जाती रही है। यदि समय रहते मरम्मत करा दी जाए, तो चौक की सुंदरता बढ़ेगी और दीपावली की सजावट भी भव्य एवं आकर्षक दिखाई देगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad