Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर मे विशेष पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण

 

सिद्धार्थनगर मे विशेष पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थ नगर 28 नवम्बर।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-99, 100, 101, रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी के बूथ संख्या-343, 344, 345, 346 तथा तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, सनई लगड़ी के बूथ संख्या-392 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बीएलओ, सुपरवाइजर से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में पंचायत, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका ग्राम प्रधान कोटेदार सभी का सहयोग लेकर विशेष अभियान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म-06 भरवाये। 

इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एवं आपके आसपास जिन लोगो का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये। एक भी मतदाता छूटना नही चाहिए। लोकतंत्र के महावर्प में सभी लोग अपनी भागीदा
सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad