Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियानः बूथों पर पहुचे मण्डलायुक्त

 

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियानः 
बूथों पर पहुचे मण्डलायुक्त

बस्ती 28 नवम्बर।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को रोल प्रेक्षक, बस्ती, संत कबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर, मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बस्ती सदर विधान सभा-310 एवं कप्तानगंज विधानसभा-308 के बूथों का निरीक्षण किया। बस्ती सदर के अन्तर्गत गांधीकला भवन बूथ संख्या 129, 130, 131, 132, 133 का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उक्त बूथो के बी0एल0ओ0 श्रीमती सावित्री देवी, नितान्त कश्यप, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती आशा देवी, शाकेत सिंह, उपस्थित पाये गये। पांचों बूथों के बी0एल0ओ0 एक साथ बैठे हुए पाये गये और उनमें से किसी भी बी0एल0ओ0 ने अपना पहचान पत्र धारण नही किया था न ही किसी बी0एल0ओ0 के पास बी0एल0ओ0 रजिस्टर पाया गया। इसके सम्बन्ध में रोल प्रेक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रमोद कुमार को निर्देशित किया गया कि इनके बैठने के लिए अलग-अलग बूथ के अनुसार व्यवस्था करायी जाय एवं पहचान पत्र भी उपलब्ध कराये जाय। 

बी0एल0ओ0 को भी निर्देशित किया कि अपना-अपना पहचान पत्र अवश्य धारण करे, जिससे उनका नाम व बूथ संख्या की पहचान आम जनमानस को आसानी से हो सके। इसके उपरान्त प्राथमिक विद्यालय बैरिहवॉं बूथ संख्या 124, 125, 126 का भी निरीक्षण किया। कप्तानगंज विधानसभा-308 के अन्तर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कप्तानगंज-।। बूथ संख्या 299, 300 निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में पाया गया कि दोनो बूथो पर फार्म-6 की संख्या बहुत कम पायी गयी। फार्म संख्या-6 बढ़ाने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बस्ती सदर प्रमोद कुमार, हर्रैया के प्रदुम्मन कुमार, कप्तानगंज के शशि बिन्द कुमार द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad