Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ताइक्वांडो कलर बेल्ट का हुआ टेस्ट, रिजल्ट पाकर मुस्काराये धुरंधर

 

ताइक्वांडो कलर बेल्ट का हुआ टेस्ट, रिजल्ट पाकर मुस्काराये धुरंधर
बस्ती, 28 नवम्बर।
ताइक्वांडो ऐंड मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वाधान में आज ताइक्वांडो कलर बेल्ट, टेस्ट के परिणाम वितरण का कार्यक्रम श्रीराम हॉस्पिटल के प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से व्हाइट बेल्ट में शिवांतिका विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सारान्या अग्रहरि, अनिकेत पाल एवं नव्या चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वही रुद्र प्रताप मिश्र ने तृतीय स्थान पर रहे।

मानचित्र ऐप खोजें

येलो बेल्ट में प्रथम स्थान विवांशी सचान एवं शीतल ने प्राप्त किया जबकि नववीर चौधरी एवं शानविका गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रज्ञा पांडे अबान हबीब एवं सानवी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि अवनी त्रिपाठी, सूर्यांश चौधरी, सर्वज्ञ, अभ्युदय श्रीवास्तव और आहुति सफल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बस्ती के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर डॉ विवेक गौरव सचान एम.बी.बी.एस एमडी मेडिसिन उपस्थित रहे, उन्होंने बच्चों को सर्टिफिकेट तथा मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य बड़ा रखिए, मेहनत ईमानदारी से करिए, और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, आप देश के भविष्य है। हमारी तरफ से आप सबको उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। और अंत में इस कार्यक्रम के संचालक एवं बस्ती ताइक्वांडो ऐंड मार्शल आर्ट अकादमी के संचालक, प्रशिक्षक विनीत कुमार ब्लैक बेल्ट फोर्थ डॉन ,हॉल ऑफ़ फेम इंडिया अवॉर्डी बस्ती प्रमुख के द्वारा यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षु के अलावा उनके अभिभावक मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad