तेज रफ्तार ने ली युवक की जांन, परिवार मे पसरा मातम
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)। तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार की देर रात रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के समीप सरयू नहर खंड चार के किनारे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार नसीबगंज निवासी दो युवक बाइक से कहीं जा रहे थे।
इसी दौरान कोहरा गांव के पास सरयू नहर खंड चार पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में अमन मोदनवाल पुत्र दुर्गेश मोदनवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार विशाल बरनवाल पुत्र स्व बाबूलाल बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में विशाल का एक पैर टूट गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दुर्घटना ने अमन के परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। माता-पिता की उम्मीदों और बहनों के दुलारे भाई की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल विशाल के उपचार की व्यवस्था की गई।
तेज रफ्तार ने ली युवक की जांन, परिवार मे पसरा मातम
November 28, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments