बिजनौर मे स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
फैसल खान, जिला संवाददाता बिजनौर। जिले की किरतपुर थाने की पुलिस ने स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट मे उसे जेल भेज दिया। 11 नवंबर को पुलिस टीम के द्वारा की गई चेकिंग के दौरान महिला रंगे हाथों पकड़ी गई जो अपने घर के पास ही नशीला पदार्थ बेंच रही थी। इस महिला तस्कर के पास से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय ने पकड़ी गई महिला का नाम नशात (पत्नी फईम) बताया है, जो किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला की रहने वाली है। उसके कब्जे से 36.5 ग्राम स्मैक पाउडर और 6,460 रुपये की नकदी बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 70,000 से 75,000 रुपये आंकी जा रही है। एसपी गौतम राय ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेसवार्ता में बताया कि महिला युवाओं को नशे की लत लगाने के लिए तस्करी का काम कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना किरतपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।







Post a Comment
0 Comments