Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ के पॉश इलाके मे मिली लाश, सुरक्षा पर उठे सवाल

 

लखनऊ के पॉश इलाके मे मिली लाश, सुरक्षा पर उठे सवाल
लखनऊ, संवाददाता।
राजधानी के सबसे पॉश और वीवीआईपी इलाके मे हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक बूथ के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और मामले की छानबीन की जा रही है। वीवीआईपी इलाके में इस तरह शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर व्यक्ति की मौत का कारण पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad