Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरेराह हुई मजनू की पिटाई, वीडियो वायरल

 

सरेराह हुई मजनू की पिटाई, वीडियो वायरल
बिजनौर, उ.प्र.।
जिले के धामपुर क्षेत्र में गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास स्थित शुभम मंडप के सामने एक युवती से छेड़खानी के आरोप में महिलाओं ने युवक की सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। यह घटना 26 नवंबर की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को जब महिलाओं ने पीटना शुरू किया तो वहां मौजूद दो युवकों ने भी आरोपी युवक के साथ मारपीट की। 

इस पूरी घटना का वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक पर बैठकर मौके से चला गया था। धामपुर के क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad