लखनऊ मे वकीलों का हंगामा,
बैरिकेड्स तोड़ विधानसभा के सामने पहुचकर दिया धरना
लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी लखनऊ में 14 नवंबर को अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर कैसरबाग न्यायालय परिसर से एक पैदल मार्च निकाला गया, जो परिवर्तन चौक और हजरतगंज चौराहा होते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ा।
पुलिस द्वारा लगाई गई कई स्तर की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए और उस पर चढ़कर अधिवक्ता विधानसभा के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। वकीलों पर हो रहे हमलों और हत्याओं को रोकने के लिए तुरंत अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, शुरुआती 5 साल तक जूनियर वकीलों को हर महीने कम से कम 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने सभी अधिवक्ताओं को मेडिकल इंश्योरेन्स के दायरे में लाने तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बेंच स्थापित किये जाने की मांग की गई।







Post a Comment
0 Comments