Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोटरी क्लब ने कुष्ठ आश्रम में बांटा कम्बल


बस्ती, 31 जनवरी।
महात्मा गांधी के शहादत दिवस को रोटरी क्लब ने “कुष्ठ निवारण दिवस“ के रुप में मनाया। कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ मरीजों को कंबल एवं भोजन तथा दवा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ एके गुप्ता ने कहा कुष्ठ रोगियों की सेवा की बात आती है तो गांधीजी का नाम सबसे पहले आता है। उन्होने कुष्ठ रोगियों की सेवा को अपनी दिनचर्या में शामिल किया था। यह उनके विराट व सहृदय व्यक्तित्व को उजागर करता है। कार्यक्रम में एडिशनल सी.एम.ओ. तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, इनरवेल क्लब की अध्यक्ष पारुल तेवरीवाल, प्रमोद गाड़िया, मयंक श्रीवास्तव, सतीश सिंघल, अरुण अग्रवाल, कुष्ठ आश्रम प्रभारी रामदास यादव, कौशल कुमार त्रिपाठी, अनिल यादव, सर्वेश मिश्रा, सोनू टिबरेवाल एव सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad