Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुस्लिम लड़के ने हिन्दू बनकर लड़की को फंसाया, फिर दुष्कर्म किया, अब शादी से मुकर रहा

मुस्लिम लड़के ने हिन्दू बनकर लड़की को फंसाया, फिर दुष्कर्म किया, अब शादी से मुकर रहा




यूपी डेस्कः आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम राज बताकर नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका धर्म परिवर्तन भी कराने का प्रयास किया। असलियत सामने आने पर किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को रेप व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


थाना छत्ता क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पडोस में एक युवक रहता है। उसने अपना नाम राज बताकर उससे एक साल पहले दोस्ती की थी। दोनों में बाद में मुलाकात होने लगी। सरफराज ने उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की को कुछ दिन पहले पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसका असली नाम सरफराज है। उसने उसकाधर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास भी किया। किशोरी के परिजनों को जब इसका पता चला तो हैरान रह गये। पीड़िता और उसके परिजनों ने युवक से किशोरी के बालिग होने पर शादी करने की बात कही तो वो मुकर गया। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले को लेकर हिंदूवादी पीड़िता को लेकर आज थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ छत्ता थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad