Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आपको चौंका देंगे यूपी के 15 हॉट सीटों के परिणाम- Results of 15 hot seats of UP will surprise you

आपको चौंका देंगे यूपी के 15 हॉट सीटों के परिणाम




यूपी डेस्कः 500 साल बाद जहां भगवान राम को तिरपाल से निकाल कर दिव्य और भव्य मंदिर में स्थापित किया गया वहां की जनता ने कट्टरवादिता को करारा जवाब दिया। यहां भाजपा के लल्लू सिंह को इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद ने करारी शिकस्त दी। अयोध्या की जनता ने अपने इस फैसले से संदेश दिया है कि उसे गंगा जमुनी तहजीब ही पसंद है। यूपी की 15 हॉट सीटों में सभी के नतीजे आ चुके हैं।


यूपी की 15 हॉट सीटों में 10 पर इंडिया गठबंधन, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 4 पर भाजपा की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन के हिस्से में जो सीटें हैं वे हैं अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, मैनपुरी, गाजीपुर, रामपुर, सुल्तानपुर और कन्नौज। नगीना से आजाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर रावण ने जीत हासिल की। भाजपा के हिस्से में वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, वाराणसी और कैसरगंज है। अमेठी से स्मृति ईरानी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी को हार का सामना करना पड़ा।



वहीं आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 124835 वोटों से हार गए। अयोध्या में भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को भी हार मिली। राहुल गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को मात दी। फैजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया। अमेठी सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट ने भाजपा की स्मृति ईरानी को 167196 वोटों से मात दी। वहीं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ लाख वोटों के मार्जिन से जीत हासिल कर कांग्रेस के अजय राय को हराया। कैसरगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट करणभूषण ने 148443 वोटों से जीत हासिल की।



उन्होंने सपा के भगत राम को हराया। गोरखपुर से रवि किशन ने 103526 वोटों से सपा कैंडिडेट काजल निषाद को हराकर जीत हासिल की। मैनपुरी से डिंपल यादव ने 221639 वोटों से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को मात दी। गाजीपुर से अफजाल अंसारी ने 1.20 लाख मार्जिन से जीत दर्ज करते हुए भाजपा के पारस नाथ राय को हराया। मथुरा में हेमा मालिनी ने 293407 वोटों से कांग्रेस के मुकेश धनगर को हराया। पहली बार आजाद समाज पार्टी से लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर ने नगीना सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोला। उन्होंने 151473 वोटों से भाजपा के ओम कुमार को हराया। रामपुर सीट पर इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह ने बीजेपी कैंडिडेट घनश्याम लोधी को 87434 वोटों से हराया।


मीडिया दस्तक न्यूज की निष्पक्षता और बेबाकी पसंद है या फिर स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो आप हमें आर्थिक मदद कर सकते हैं।






Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad