Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरैया सीट से भाजपा को मिली बढ़त, बाकी 4 विधानसभाओं में पस्त- BJP got lead from Haraiya seat, defeated in remaining 4 assemblies

हरैया सीट से भाजपा को मिली बढ़त, बाकी 4 विधानसभाओं में पस्त



बस्ती, 05 जून। बस्ती लोकसभा सीट पर दो बार के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की करारी हार हुई है। लोग जानना चाहते हैं आखिर किस विधानसभा क्षेत्र से उन्हे बेहतर सहयोग नही मिला। इसके लिये हमे विधानसभावार स्थिति का आंकलन करना होगा। आइये जानते हैं अलग अलग विधानसभाओं में इंडिया गठबंधन, और एनडीए की क्या स्थिति रही।


आपको बता दें जनपद की एकमात्र हरैया विधानसभा सभा सीट भाजपा के कब्जे में है। यहां भाजपा को 99133, और सपा को 96329 वोट मिले। यहां इंडिया गठबंधन की 2904 वोटों से हार हुई है। कप्तानगंज विधानसभा सपा की झोली में है और इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे रामप्रसाद चौधरी के बेटे अतुल चौधरी यहां से विधायक हैं। यहां रामप्रसाद चौधरी को 109245 वोट मिले जबकि हरीश द्विवेदी को 760806 वोट मिले। कप्तानगंज विधानसभा से इंडिया गठबंधन को 32439 की लीड मिली। रूधौली विधानसभा भी समाजवादी पार्टी की झोली मे है। राजेन्द्र चौधरी यहां से विधायक हैं। 



यहां इंडिया गठबंधन को 115555, एनडीए को 91359 वोट मिले। यहां से भी इंडिया गठबंधन को 24196 वोटों की लीड मिली। सदर विधानसभा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां व्यापारियों की संख्या ज्यादा है जो भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। यहां इंडिया गठबंधन को 100020, एनडीए (हरीश द्विवेदी) को 80271 वोट मिले। यहां से भी इंडिया गठबंधन को 19749 वोटों की लीड मिली। महादेवा विधानसभा सीट सुभासपा की झोली मे है। यहां भाजपा के कई कद्दावर नेता हैं इसलिये एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी। यहां इंडिया गठबंधन को 102338, एनडीएम को 77035 वोट मिले। यहां से भी इंडिया गठबंधन को 25303 से लीड मिली। अंदरखाने की खबर है कि यहां के विधायक ने इंडिया गठबंधन की मदद की थी।


मीडिया दस्तक न्यूज की निष्पक्षता और बेबाकी पसंद है या फिर स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो आप हमें आर्थिक मदद कर सकते हैं।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad