Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 से होगा योग प्रोटोकाल का अभ्यास

बस्ती में योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 से होगा योग प्रोटोकाल का अभ्यास




बस्ती 12 जून। विश्व योग दिवस को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गईं हैं। आज प्रेस क्लब सभागार में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान और इंडियन योग एसोसिएशन द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए ’शिवहर्ष किसान पी जी कालेज के प्रांगण में 19 से 21 जून 2024 तक 530 बजे से योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया जाएगा’ जिसमें आमजनमानस के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी हिस्सा लेंगे। 


इसके अलावा संस्था द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया जाएगा। इस शिविर में महिलाओं और बच्चों की भी भागीदारी होगी। उनके सहयोग के लिए महिला योग शिक्षिका बहनों को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि योग सबके लिए है। डा वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि योग से केवल शारीरिक नही मानसिक रोग भी दूर होती है। व्यायाम से शारीरिक सुंदरता, सौम्यता और आरोग्यता प्राप्त होती है वहीं प्राणायाम से मन एकाग्र, सकारात्मक और शान्त होता है जिससे अनेक साध्य असाध्य रोग दूर होते हैं। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि योग रोगों को नियंत्रण ही नहीं करता बल्कि निर्मूल करता है। यह सर्वविदित है कि एलोपैथ रोगों को दूर नहीं करता बल्कि नियंत्रित करता है जबकि नियमित योग करने से हम रोगों से निवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।


डा नवीन सिंह ने कहा कि योग से तन स्वस्थ और मन पवित्र होता है। आसन, व्यायाम से शारीरिक रोग दूर होते हैं और प्राणायाम से मन पवित्र हो जाता है। मन से काम, क्रोध,लोभ, मोह, मद दूर हट जाते हैं उसके स्थान पर दया, करुणा, मैत्री और मुदिता के भाव जागृत हो जाते हैं जिससे बुरे विचार अंकुरित ही नहीं होने पाते। डा प्रवेश कुमार योग मनुष्य को सामान्य से विशेष बनाता है। मन में उच्च चेतना और विवेक ख्याति जागृत होने से वृत्तियों पर नियंत्रण हो जाता है जिससे व्यक्ति सामान्य से विशेष, मानव से महामानव बन जाता है। इस अवसर पर योग शिक्षक राम मोहन पाल, विजय कुमार, चंद्रप्रकाश चौधरी हिमांशु यादव को विशेष दायित्व सौंपा गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad