Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सम्मानित हुये पुलिस परिवार के मेधावी बच्चे



सम्मानित हुये पुलिस परिवार के मेधावी बच्चे
बस्ती, 06 जून।
वामा सारथी अध्यक्ष की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की जनपद अध्यक्षा पुलिस अधीक्षक की पत्नी गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित समारोह मे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले (90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले) पुलिस परिवार के होनहार मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई।


अध्यक्षा ने इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सम्मनित होने वाले बच्चों में हाईस्कूल की सलोनी सोनकर (92.8 प्रतिशत), दिव्यांश प्रताप सिंह (92 प्रतिशत) शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा मेधावी बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने वामा सारथी एसोसिएशन के इस प्रयास की प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad