Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे स्पा सेन्टर से 11 युवक, 5 युवतियां हिरासत में, अनैतिक व्यापार की आशंका



बस्ती मे स्पा सेन्टर से 11 युवक,
5 युवतियां हिरासत में, अनैतिक व्यापार की आशंका

बस्ती, 12 जनवरी।
शहर मे स्पा सेन्टरों की आड़ मे देह व्यापार अब सामान्य बात हो गई है। पुलिस समय समय पर छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ करती है। लेकिन इस निरोधात्मक कार्यवाही का कोई असर नही पड़ रहा है, बल्कि आये दिन नये स्पा सेन्टर खुल रहे हैं। ताजा मामला पुरानी गुरुवार रात का है। 


पुलिस ने पुरानी बस्ती थानान्तर्गत दक्षिण दरवाजा चौराहा पर छापेमारी कर में 11 युवकों और 5 युवतियों को हिरासत में लिया। सूचना ने इनपुट के आधार पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में रात करीब 9ः40 बजे स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हिरासत में लिए गए सभी 16 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए पुरानी बस्ती थाने लाया गया है। पुलिस उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad