Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आधी रात घर पर मिला, तोड़फोड, जान से मारने की धमकी, तहरीर की अनदेखी कर रही पुलिस



आधी रात घर पर मिला, तोड़फोड,
जान से मारने की धमकी, तहरीर की अनदेखी कर रही पुलिस

बस्ती, 08 जून।
कोतवाली थानान्तर्गत पचपेड़िया रोड, निकट पटेल चौक निवासी शिवम चौधरी पुत्र लालबहादुर चौधरी के घर पर बीती रात 12.20 से 12.35 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घर और गेट पर लगे शीशे और गमले तोड़ दिया। भद्दी गालियां देते हुये घर से बाहर निकलने को ललकारने लगे। शिवम चौधरी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुये ठोस कार्यवाही की मांग किया है। 


पीड़ित के मुताबिक हमलावर 15 से 20 मिनट के अंदर दो बार आये। पहली बार हमला करने पर डायल 112 पर जानकारी दी गई। पटेल चौक पुलिस चौकी से आये दो पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर रहने और दूसरे दिन शिकायती पत्र देने की बात कहकर चले गये। कुछ ही देर बाद हमलावर फिर आये और पुलिस को सूचना देने से नाराजगी जाहिर करते हुये घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है और पुलिस को साक्ष्य के रूप मे उपलब्ध कराई गई है। घटना मे इस्तेमाल की गई गाड़ी का नम्बर यूपी 51 बीएन 0643 है। हैरानी इस बात की है कि 6 जून को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिवार भयभीत है और अभियुक्त इससे बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad