Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुबह टहलने निकले 3 बुजुर्ग सोनौली ड़िपो की बस के चपेट में आये, 2 की मौत

सुबह टहलने निकले 3 बुजुर्ग सोनौली ड़िपो की बस के चपेट में आये, 2 की मौत




13 जून, 2024, मुण्डेरवां, बस्ती। गुरुवार की सुबह मुंडेरवा बाजार निवासी 72 वर्षीय राजेन्द्र चौधरी पुत्र हीरामन, 70 वर्षीय बाबू राम भट्ट पुत्र राम नरेश व 55 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता पुत्र शिवदास आदतन सुबह टहलने निकले थे। मुंडेरवा कांटे मार्ग पर उमरी अहरा के पास बस्ती से आ रही सोनौली डिपो की बस ने तीनों को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।


वहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज कैली रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल बाबू राम भट्ट को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे सहजनवा के पास बाबू राम भट्ट की भी मृत्यु हो गई। घायल रामचन्द्र गुप्ता को उपचार के बाद जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। उन्होने बताया कि बस सोनौली डिपो की थी। राजेन्द्र चौधरी अपने पीछे दो बेटे राघवराम, जयराम व पत्नी राजपति देवी को छोड़ गए हैं तो बाबू राम भट्ट अपने पीछे एक बेटा विजय भट्ट पत्नी मैना देवी को छोड़ गए है। दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। घटना के बाद दोनो के गांव में मातम है जबकि परिवारों में कोहराम मचा है। लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad