Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर में रील बना रहे युवक को हाथी ने पटककर मार डाला

बिजनौर में रील बना रहे युवक को हाथी ने पटककर मार डाला




बिजनौर, उ.प्र. 13 जून। हबीब वाला गावं में रील बना रहे एक युवक को जंगली हाथी ने छाती पर रखकर रौंद दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े। लाठी-डंडे पटक कर हाथी को खदेड़ा और गंभीर हालत में युवक को मुरादाबाद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक रील बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करता था।


यह घटना बिजनौर में बुधवार, 13 जून को घटी। 24 घंटे से हाथी आसपास के इलाकों में टहल रहा है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मथुरा से विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है। मृतक युवक का नाम मुर्सलीन है। वह खेती-किसानी करता था। गांव वालों ने बताया- मुर्सलीन वीडियो बनाकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। बुधवार सुबह साहू वाला वन रेंज से निकलकर हाथी हबीब वाला गांव पहुंच गया। मुर्सलीन हाथी को देखकर वीडियो बनाने लगा, जिससे हाथी भड़क गया। 


लोगों के सामने ही उसे कुचल दिया। गांव वालों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीएफओ अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हिला तक नही। इसके बाद खेतों की तरफ भाग गया। अरुण ने बताया- हम लोग कल (बुधवार, 12 जून) सुबह से जुटे हुए हैं। पूरी रात मशाल जलाकर, ढोल बजाकर और पटाखा फोड़कर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया। 10-10 कर्मचारियों की टीम 12-12 घंटे की ड्यूटी पर तैनात कर दी गई है। हाथी को आबादी में आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad