Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर मेडिकल कॉलेज की 5 वीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत

कानपुर मेडिकल कॉलेज की 5 वीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत




यूपी डेस्कः कानपुर मेडिकल कॉलेज की 5 वीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर के मरने की खबर है। बताया जा रहा है उसने बुधवार, 12 जून की रात साथी डॉक्टरों के साथ पार्टी की, फिर सभी छत पर गए। थोड़ी देर बाद छत से गिरने की आवाज आई। भाग कर सभी नीचे पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल की। 


साथी डॉक्टरों का कहना है दीक्षा तिवारी छत पर जिस जगह बैठी थी, वहां छत कमजोर थी। जिसके टूटने से वो नीचे गिर गई। हालांकि, महिला डॉक्टर के भाई ने कहा छत पर रगड़ के निशान हैं। उसे छत से फेंका गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने 2 साथी डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। साथ ही सीसीटीवी चेक कर रही है। दीक्षा तिवारी (26) बरेली की रहने वाली थी। 2024 सेशन में ही उसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। 25 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज में जॉइनिंग लेनी थी। दीक्षा कानपुर के स्वरूप नगर में किराए पर रहती थी। उनके पिता प्रदीप तिवारी का बरेली में प्रिंटिंग प्रेस का काम है। 


साथी डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार रात फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी होने की पार्टी रखी गई थी। हम लोगों ने पहले कमरे में पार्टी की। फिर हम एग्जामिनेशन बिल्डिंग की 5 मंजिला इमारत की छत पर चले गए। रात में करीब 12 से 1 बजे के बीच हम मेडिकल कॉलेज की छत पर थे। दीक्षा बात करते हुए छत पर बने डक (वैंटिलेटर के लिए बनी जगह) पर बैठ गई। शायद वह जगह पहले से कमजोर थी। अचानक टूटने की वजह से हादसा हो गया। जॉइंट सीपी हरिश्चंद्र ने कहा- दो डॉक्टर हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार से बात करने के बाद सामने आया कि दोनों साथी डॉक्टर परिवार के भी टच में थे। सब अच्छे परिचित थे। घर में आना-जाना भी था। छत और उस स्पॉट की जांच की गई है। फोरेंसिक टीम ने बॉडी पर लगी चोट और स्पॉट की जांच की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad