Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जलीं दो बच्चियां, 6 झुलसे

गोरखपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जलीं दो बच्चियां, 6 झुलसे




गोरखपुर, उ.प्र.। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव में मंगलवार रात रामजी जायसवाल के मकान में भीषण आग लग गई जिसमे 2 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार के 6 लोगों के झुलसने की खबर है। चीखने पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। किसी तरह घर के अंदर फंसे 8 लोगों को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पता चला है रात 10 बजे परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। महिलाएं घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक बिजली के मीटर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे घर में फैल गई। पूरा परिवार आग की लपटों से घिर गया। 


चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। किसी तरह से 8 लोगों को घर से बाहर निकाला। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। कमिश्नर अनिल ढिंगरा, डीआईजी कुलकर्णी फोर्स और फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाया। 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन दो बच्चियों की मौत हुई, उनमें अंशिका ​​​​​ (12) और कुलुश (2) जायसवाल हैं। घायलों की पहचान रितु (38), शिपु (13), सासी (20), मीना (50), रुपम (20) के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad