Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका


बभनान, बस्ती विनोद जायसवाल)। बभनान कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर कस्बे के निकट एक कोल्ड स्टोर के पीछे संदिग्ध अवस्था में 38 बर्षीय युवक का शव मिला है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगो ने युवक का शव पडा देखा तो छपिया पुलिस को सूचना दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई संदीप चौधरी ने उसकी पहचान प्रदीप चौधरी पुत्र चंचल चौधरी निवासी करनपुर थाना छपिया के रूप मे किया। उसके सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची छपिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। इस मामले में संदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया के.सी. राय का कहना है कि परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। फिरहाल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत का कारण पता चलेगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad