Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैम ग्रुप फाउंडेशन एंड एम.के.जे. फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैम ग्रुप फाउंडेशन एंड एम.के.जे. फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण




लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) मैम ग्रुप एंड एम.के.जे. ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और नदी के किनारे को साफ-सफाई भी की। कार्यक्रम में मैम ग्रुप फाउंडेशन की संस्थापक जान्हवी मिश्रा उपस्थित थीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा, 'पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। हमें मिलकर प्रयास करना होगा ताकि, हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बना सकें'। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मैम ग्रुप फाऊंडेशन के इंटर्न्स ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आद्या, दिव्या, खुशी, निष्ठा, महेंद्र, अंशिका, सत्यम, नीरज, ज्योति, अखिलेश व अनुष्का आदि ने अपना योगदान दिया। सभी ने पौधे लगाकर व नदी के किनारे से कूड़ा-करकट हटाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। जान्हवी मिश्रा का मानना है कि यह पहल निश्चित रूप से लोगों को प्रेरित करेगी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद भी करेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad