फर्रुखाबाद में छत पर सो रही लड़की संग दुष्कर्म की कोशिश
यूपी डेस्कः फर्रुखाबाद जिले में एक पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को देख युवक फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में पड़ोसी युवक के खिलाफ शिकायत की। हैरानी की बात है शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाई है।
मामला जिले के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदुआ हुसैनपुर नौखंडा का है। यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने घर की छत पर अपने भाई के साथ सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक छत पर आया और उसने लड़की को दबोच लिया। इसी दौरान लड़की ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर उसके परिजन पहुंचे। देखा कि युवक नग्न अवस्था में लड़की के जबरदस्ती कपड़े उतारने का प्रयास कर रहा था। युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।













Post a Comment
0 Comments