Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष चुने गये मनसाराम

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष  चुने गये मनसाराम




बस्ती, 16 जून। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव रविवार को जिलाध्यच मनसाराम की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सिंचाई, कृषि, कलेक्ट्रेट, औद्यानिक प्रयोग एंव प्रशिक्षण, जिला उद्यान, सेवायोजन, पूर्ति, नलकूप मण्डल, पीडब्लूडी नियमित, वर्कचार्ज, चकबन्दी, आयुर्वेद, लघु सिंचाई, पंचायतीराज आदि विभागों के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष, ने कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर देते हुये उनको जिम्मेदारियों का अहसास कराया। उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी कलेक्ट्रेट माल विभाग के पीताम्बर चौधरी की देखरेख में सम्पन्न हुये चुनाव में रामचरन संरक्षक, मनसाराम जिलाध्यक्ष, मनोज कुमार आर्य जिला महामंत्री, सुनील कुमार भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षाशुं सक्सेना कोषाध्यक्ष, वशिष्ठ कुमार सम्प्रेक्षक, बलराम कनौजिया, भरतकुमार, अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष, श्रीमती ऊषा कुशवाहा संयुक्त मंत्री, तथा बृजेश कुमार भारती को संगठन मंत्री चुना गया। इस अवसर पर अजय कुमार, रामचन्द्र, जैसराम, राजकुमार वर्मा, हजारीलाल, रामजनक, राजेश कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, एजाज अहमद, माया यादव, सूरज कुमार, मुरारी, विनोद कुमार, अकबर अली, मायाराम चौधरी राजेन्द्र कुमार, गणेश यादव, रामसुयश आदि उपस्थित रहे। रामअधार पाल व पीताम्बर ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभ्कामनायें देते हुये उनसे संगठन व कर्मचारियों के हित में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad