भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
बस्ती, 16 जून। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के शहर के प्रतिष्ठित होटल में दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्रा तथा पदाधिकारी डॉ दंपति कुमार सिंह, विनय पांडे, कैलाश नाथ दुबे, डॉ आरपी शुक्ला, डॉ डीके गुप्ता की उपस्थिति में अध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार श्रीवास्तव, सचिव के रूप में डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद तिवारी ने शपथ ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है।
इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की कार्य योजना संपर्क, सहयोग संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है। कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है।













Post a Comment
0 Comments