Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीस जून तक होगा जिले में मानसून का प्रवेश- Monsoon will enter the district by June 20th

बीस जून तक होगा जिले में मानसून का प्रवेश




भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। भरुच जिले में बीस जून तक मानसून का प्रवेश होने की संभावना व्यक्त की गई है। भीषण लू से मई माह में गर्मी का पारा 45 डिग्री तक पहुँच गया था व इसके बाद जून माह की शुरुआत में दक्षिण - पश्चिम दिशा से चलने वाली 25 किमी प्रति घंटे की गति की हवा तापमान का पारा 39 डिग्री तक पहुँच जाने से गर्मी में कमी आई। आकाश में बादलों की आवाजाही बने रहने से लोग उमस का सामना करने को बाध्य हो रहे हैं। 


जून में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से समुद्र से होकर आने वाली नमी वाली हवा से भरुच जिले का दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गई है। एक सप्ताह के बाद तापमान थोड़ा सा बढक़र 42 डिग्री तक पहुँच सकता है। जून माह में जिले में चार इंच के करीब बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है। जुलाई माह से बरसात के जोर पकडऩे की संभावना बनी हुई है। जून माह मे निम्न दबाव व चक्रवाती प्रवाह जैसी अचानक आने वाली प्राकृतिक बाधा न आई तो बीस जून के आसपास भरुच में मानसून के जमने की संभावना व्यक्त की गई है। 


इसके साथ ही साथ न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जून माह में शहर व जिले में लू की कोई संभावना नही है। अधिकतर दिन बादल छाये वाले व आंशिक बादल छाये वाले रहेंगे। मानसून से पहले की बरसात होने की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही अलनीनो का असर घटने की शुरुआत होने से ला-नीना की न्यूट्रल कंडीशन भी शुरु होने की संभावना व्यक्त की गई है जो अच्छे मानसून का सूचक माना जा सकता है। रविवार को आकाश पूरी तरह से स्वच्छ रहा। दिन के समय चल रही हवा ने लोगो को राहत प्रदान की मगर उमस से लोग परेशान रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad