Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

देवरिया में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या



देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)
देवरिया जिले के भलुवनी थाना अंतर्गत ग्राम पडरी में एक युवक की हत्या उसी के एक सहपाठी ने चाकू से गोद कर कर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि भलूवनी थाना अंतर्गत ग्राम पडरी का रहने वाला 18 साल का युवक आदर्श गुप्ता कक्षा 11 का छात्र था।


उसको उसी के एक सहपाठी ने बुधवार सुबह करीब दस बजे घर से बाहर बुलाकर चाकू से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसको इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस संबंध में परिजनों के द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है और उम्मीद है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। ताजा अपडेट के अनुसार अभियुक्त का नाम है महेश उम्र करीब अठारह वर्ष पुत्र बंटी, निवासी ग्राम करौंदी, थाना भलुअनी, जिला देवरिया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad