Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में एण्टी करप्शन टीम ने जेई को रिश्वत लेते दबोचा

बस्ती में एण्टी करप्शन टीम ने जेई को रिश्वत लेते दबोचा



बस्ती, 19 जुलाई। यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस पालिसी पर घूसखोर अफसर और कर्मचारी भारी पड़ रहे हैं। सख्त कार्यवाही के बाद भी रिश्वतखोरी से जुड़े मामले थमने का नमा नही ले रहे हैं। बस्ती में एक किलोवाट के कनेक्शन के नाम पर घूस ले रहे अवर अभियंता को एंटी करप्शन टीम नें गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू किया है। पता चला है कि गौर विकास खंड निवासी राम उजागिर मौर्या से बेलहिया उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता वेदप्रकाश ने एक किलोवाट का कनेक्शन के लिए बीस हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। उपभोक्ता की शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर एंटी करप्शन की टीम वेदप्रकाश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर कोतवाली बस्ती लेकर चली गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad