Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पार्टी अध्यक्ष से मिलने फैजाबाद जिला कारागार पहुचे अजय राय

पार्टी अध्यक्ष से मिलने फैजाबाद जिला कारागार पहुचे अजय राय



अयोध्या, उ.प्र.।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फैजाबाद जेल में निरुद्ध कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुचे। जिला कारागार गेट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि फैजाबाद के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जिला प्रशासन ने दमनात्मक कार्यवाही की है जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होने कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया। 


मंदिर निर्माण के पूर्व कौड़ियों के दाम में खरीदी गई जमीन रातों-रात करोड़ों में बेच दी गई। पहले ही बरसात में अयोध्या के विकास की कलई खुल गई। अयोध्या में ज्यादातर काम और प्रमुख व्यापारिक स्थल गुजराती कंपनियों को दे दिए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम द्वारा बिना टेंडर आउट सोर्सिंग के गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है। कंपनी का नाम AB Enterprises है और कागजों में इसका पता मेहसाणा गुजरात है। 


पिछले तीन सालों से बिना टेंडर के इस कम्पनी को हजारों कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के लिए लगातार विस्तार दिया जा रहा है। 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था, तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर पैसे डकार लिए गए। यूपी सरकार का शासनादेश है कि एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर भुगतान हो ही नहीं सकता। लेकिन, अयोध्या नगर निगम में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है। प्रभु राम की नगरी में यह धोखाधड़ी का खेल कब तक चलेगा? लोकसभा चुनाव में अपनी करनी का परिणाम भुगतने के बाद भी भाजपा वालों को सद्बुद्धि नहीं आ रही है।खैर! जल्दी ही जनता इन लोगों का प्रदेश से सुपड़ा साफ करने की तैयारी में है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad