Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोबाइल के लिये जान दे दिया

मोबाइल के लिये जान दे दिया



कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)
कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहीपुर उर्फ मछली गांव में बीती रात करीब 3ः00 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता ने 35 हजार की मोबाइल खरीदने को लेकर हुये विवाद में छत की कुण्डी से लटककर जान दे दिया। परिजन विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन दांह संस्कार की सरयू नदी माझा खुर्द घाट पर तैयारी कर रहे थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


कलवारी थाना क्षेत्र के रोहीपुर उर्फ मछली गांव में बीती रात पति पत्नी के बीच 35 हजार की मोबाइल खरीदने को लेकर कहासुनी हुई। पति पत्नी को अपनी मोबाइल देने लगा और कहा कि सुबह मोबाइल खरीद देगे। मृतक की सास ने बताया पति पप्पू व उनकी पत्नी शीला कमरे में सोने चले गए। बहू सुबह करीब तीन बजे बाहर निकली थी। सुबह पप्पू ने देखा शीला ने अन्दर कमरे के छ्त की कुण्डी से दुपट्टे से फांसी लगी ली है। 


उसे तुरन्त नीचे उतारकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शीला व पप्पू का पढ़ाई के दौरान प्रेम हो गया था। दोनों की शादी 2016 में हुई थी। मृतक के दो बेटे ऋषभ 8 व रितिक 4 वर्ष के है। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और मायके वालों को सूचना दिया। मायके वालों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को लेकर टाण्डा पुल के माझा खुर्द के पास पहुंचकर तैयारी कर रहे थे कि इतने में घटना की सूचना पर कलकारी पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता स्पष्ट होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad