Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सवारी उतार रही रोड़वेज बस में पीछे से ट्रेलर ने ठोकर मार दिया, एक यात्री की मौत

सवारी उतार रही रोड़वेज बस में पीछे से ट्रेलर ने ठोकर मार दिया, एक यात्री की मौत



हर्रैया, बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजर्माग पर स्थानीय कस्बे में मंगलवार को भोर में सवारी उतार रही रोड़वेज बस में पीछे से ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। बस से उतर रहा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्तटरों ने उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी।

       

जानकारी के अनुसार उन्नाव डिपो की बस संख्या यूपी 35 टी 9177 सवारी लेकर अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। मंगलवार की भोर में लगभग 4ः15 बजे बस कस्बा निवासी 45 वर्षीय परमेश्वर दयाल पुत्र दयानन्द को उतारने के लिए रूकी। परमेश्वर बस से उतरे और अपना सामान उतार रहे थे उसी दौरान पीछे से ट्रेलर संख्या यूपी 53 टी 8270 ने पीछे से बस में ठोकर मार दिया। बस का पिछला और ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि सामान उतार रहे परमेश्वर दयाल बुरी तरह घायल हो गये। उन्हे 108 नम्बर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमजोत ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बस पर सवार यात्रियों को दूसरे बसों द्वारा गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad