Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बड़े लक्ष्य के लिये बड़ी तैयारी में जुट जायें कांग्रेसी- विश्वविजय

बड़े लक्ष्य के लिये बड़ी तैयारी में जुट जायें कांग्रेसी- विश्वविजय





बस्ती, 23 जुलाई। कांग्रेस पार्टी फ्रण्टल संगठनों के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने पार्टी कार्यालय पर फ्रण्टल संगठनों की समीक्षा बैठक की। इसमे बस्ती व गोरखपुर मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विश्वविजय सिंह ने कहा फ्रण्टल संगठन पार्टी की रीढ़ है।



इनकी मजबूती से हर लक्ष्यप्राप्त किया जा सकता है, इसलिये जहा कमजोरी हो वहां पदाधिकारी जुट जायें और एक सशक्त संगठन खड़ा करें। बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिये न्याय पंचायत से लेकर जिले तक संगठन मजबूत होना चाहिये। उन्होने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देशभर में एक माहौल बना, कांग्रेसजनों के साथ साथ जनता में भी उत्साह देखा गया और नतीजा भी अच्छा आया। लेकिन आगे आने वाली चुनौतियां और कठिन हैं, इसलिये तैयारी भी पहले से ज्यादा अच्छी होनी चाहिये। उन्होने भाजपा सरकारों द्वारा जारी नफरती फरमान को वोट की राजनीति बताते हुये कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार को करारा झटका लगा है।



जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के आवाह्न पर कांग्रेसजन पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुये, सभी पदाधिकारियों ने अपने संगठन की प्रगति से प्रभारी को अवगत कराया। समीक्षा बैठक को महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष सहला अरहरि, प्रदेश अध्यक्ष फिशर कांग्रेस देवेन्द्र निषाद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, युवा कांग्रेस आउटरीच के प्रदेश अध्यक्ष मो. आदिल, एनएसयूआई के ऋषि यादव, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व वि.स. प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया। समीक्षा बैठक का संचालन इंजी. राजबहादुर निषाद ने किया।



इस अवसर पर शिवविभूति मिश्र, निशान्त श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र शुक्ल, अशफाक आलम कूरेशी, मो. अशरफ अली, शौकत अली नन्हू, अमर बहादुर शूक्ल ‘तप्पे बाबा’, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, डा. शीला शर्मा, श्यामनारायण त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा, अलीम अख्तर, सुनील पाण्डेय, पवन तिवारी, देवी प्रसाद पाण्डेय, डा. वाहिद, बब्बन प्रसाद, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह राजन, अभिषेक सूर्यवंशी, सोमनाथ संत,रामपाल निषाद, फिशर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश साहनी, अजय निषाद, सुखदेव निषाद, अशोक श्रीवास्तव, सतीश साहनी, शिवनारायण पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, शांती देवी, विश्वम्भर सिंह, शैलेष सिंह, धुवचंद निषाद, प्रदीप वर्मा, वासदेव तिवारी, नीलम चतुर्वेदी, राजेश साहनी, जयप्रकाश पाल, शकुन्तला देवी, मीरा सिंह, संध्या गौतम, सीमा निषाद, सुधीर यादव, उमाशंकर त्रिपाठी, सोनम सैनी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad