Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा संग दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा संग दुष्कर्म


लखनऊ, U.P.। नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे मारा पीटा और छत से फेंक दिया। इससे छात्रा की रीढ़ की हड्डी और हाथ टूट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव की रहने वाली युवती बिजनौर में किराये का कमरा लेकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। 


युवती का आरोप है कि उसके गांव के धर्मपाल नाम के युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। 17 मई की रात आरोपी धर्मपाल उससे मिलने कमरे पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। वह भागकर छत पर चली गई तो आरोपी भी पीछे से पहुंचा, और उसे थप्पड़ जड़ दिया और छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से उसका हाथ और रीढ़ की हड्डी टूट गई। खबर मिलने पर बिजनौर पहुंचे घरवालों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने आरोपी धर्मपाल के खिलाफ बिजनौर थाने में केस दर्ज कराया था। बिजनौर थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर का रेप की बात सामने आने आई। जिसके आधार पर आरोपी धर्मपाल पर रेप की धारा बढ़ाते हुए उसको बुधवार को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad