Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेपर लीक के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पेपर लीक के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


बस्ती, 12 जुलाई। शुक्रवार को बहुजन मुक्ति पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आये दिन होने वाले पेपर लीक और नीट परीक्षा में धांधली के सवाल को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर धरना दिया गया। धरने के बाद जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया।


धरने को बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने सम्बोधित किया। कहा कि पेपर लीक के कारण युवाआेंं का भविष्य चौपट हो रहा है। इसे तत्काल रोका जाय। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में  नीट परीक्षा की धांधली में जो लोग पकड़े गए हैं उन पर कड़ी कार्यवाही किये जाने, परीक्षा निजीकरण के स्थान पर सरकारी प्रशासन के नियंत्रण करायी जाय, दुबारा परीक्षा निःशुल्क और निष्पक्ष कराई जाए तथा किसी भी परीक्षार्थी से इस वार किसी भी प्रकार की कोई भी फीस न ली जाने, धांधली करने वाले निजी संस्थाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाये जाने, धांधली में जो शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी है उन पर कड़ी कार्रवाई किये जाने आदि की मांग शामिल है। धरना और ज्ञापन सौंपने वालों में लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दबंशी, रितिक कुमार, बुद्धेश राना, विमला देवी, डा. रिफाकत अली, मो. जावेद, सुनील कन्नौजिया, कुंवर भीम सिंह, रामलैस के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad