Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 03 सितम्बर को बस्ती में, तैयारी बैठक में बनी रणनीति

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 03 सितम्बर को बस्ती में, तैयारी बैठक में बनी रणनीति 

State President of Congress Ajay Rai in Basti on 03 September, strategy made in preparation meeting



बस्ती, 29 अगस्त।
 कांग्रेस पार्टी ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 03 सितम्बर को कांग्रेस की सांगठनिक ताकत का अंदाजा लगाने बस्ती आ रहे हैं। वे अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 


उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता व जिला प्रभारी दिलीप निषाद की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व फ्रण्टल संगठनों को जिम्मेदारी दी गई। दिलीप निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का स्वाभिमान है। मै स्वयं इस बात का ध्यान रख रहा हूं कि किसी के सम्मान में कोई कमी न आये। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित बैठक को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम सबकी प्रतिष्ठा से जुडा है, इसलिये सभी को मिलकर बस्ती कांग्रेस की ताकत दिखानी है। 


जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सभी ब्लाकों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी अपने नेता अजय राय का स्वागत करने अटल प्रेक्षागृह पहचेंगे। देश प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है, आने वाले 2027 के चुनाव में बहुत कुछ बदलने वाला है। ऐसे में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। पार्टी कार्यलय पर आयोजित बैठक को प्रमुख रूप से प्रवक्ता मो. रफीक खां, अवधेश सिंह, शेर मोहम्मद, सुरेन्द्र मिश्रा, जिपंस. अनिल कुमार भारती, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, बमित प्रताप सिंह, डा. वाहिद सिद्धीकी, राजहादुर निषाद, रामभवन शुक्ल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के सद्दाम हुसेन, अशोक श्रीवास्तव, शिवनरायन पाण्डेय, डीएन शास्त्री सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया। 


इस अवसर पर देवी प्रसाद पाण्डेय, देवेन्द्र निषाद, विनय तिवारी, बृजेश कुमार पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, संजीव त्रिपाठी, डा. मारूफ अली, लक्ष्मी यादव, लालजीत पहलवान, दिलीप श्रीवास्तव, अमरबहादुर शुक्ल, सुनील कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, अरूण पाण्डेय, राकेशमणि त्रिपाठी, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, रामप्रीत दुसाध, फिरोज खान, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, शकुन्तला देवी, दूधनाथ पटेल, रामबचन भारती, आलोक तिवारी, सर्वेश शुक्ल, सोमनाथ संत, अजीत कुमार पाण्डेय, संजय कुमार, बृजेश आर्य, नोमान अहमद, नफीस अहमद, मो. अशरफ अली, आशुतोष पाण्डेय, नवीन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad